बीकानेर

9 सालों में 8 सरकारी नौकरी, अब स्टेट टॉपर:असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम में अव्वल, कभी कोचिंग जॉइन ही नहीं की

बीकानेर जिले के देशनोक कस्बे के निवासी रामचंद्र दान देपावत ने आरपीएससी के असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम में राजस्थान टॉप किया है। दूसरे प्रयास में कॉलेज लेक्चरर परीक्षा में रामचंद्र ने पहली रेंक प्राप्त किया तो देशनोक कस्बे में हर कोई खुश नजर आया।

पिछले दिनों राजस्थान लोक सेवा आयोग से जारी रिजल्ट में हिंदी साहित्य विषय में रामचंद्र दान ने राजस्थान में टॉप किया है। रामचंद्र दान देपावत फिलहाल स्कूल लेक्चरर हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने घरवालों और गुरुजनों को और अपनी मां संपत देवी को दिया।

कई बार सरकारी नौकरी मिली

रामचन्द्र दान ने बताया कि मार्च 2015 में पटवारी, 2016 में थर्ड ग्रेड, 2016 में VDO, 2016 में सेकेंड ग्रेड में राजस्थान टॉप किया। 2018 में दो बार थर्ड ग्रेड, 2020 में व्याख्याता, 2022 में फिर व्याख्याता और अब असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम में राजस्थान भर में पहली रेंक हासिल की । उन्होंने सेल्फी स्टडी की कभी कोचिंग ऑनलाइन क्लास जॉइन नही की। रामचंद्र का कहना है कि जो पढ़ना है, उसे रटना नहीं है। सिर्फ समझना होता है। जो हम समझ लेते हैं, वो कभी भूलते नहीं है। स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिशन एग्जाम के लिए सतत प्रयाास करते रहना चाहिए। सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।

इसी साल हुए थे एग्जाम

रामचन्द्र दान ने बताया कि 2023 की भर्ती थी जिसका एग्जाम 2024 जनवरी व मार्च में हुआ हिन्दी साहित्य में ही आरपीएससी के कॉलेज लेक्चरर की परीक्षा दी जिसमें वे पास हुए। उनका इंटरव्यू अजमेर में हुआ जिसका सोमवार रिजल्ट घोषित हुआ। रामचंद्र दान की इस कामयाबी से परिजन, समाज, गांव और पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। हर कोई उसे फोन करके बधाई दे रहा है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago