बीकानेर

बाबा साहब के सम्मान में 24 को कांग्रेस निकालेगी यात्रा:सांसद ओला बोले – भाजपा की सोच संविधान विरोधी

bikaner बाबा साहेब अंबेडकर पर गृहमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर सियासी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को कांग्रेस ने झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

बाबा साहब पर की गई टिप्पणी को लेकर निंदा करते हुए गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की। सांसद बृजेन्द्र ओला ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहब का अपमान किया है।

इससे देशभर में आक्रोश है। हिदुस्तान किसी भी हाल में बाबा साहब के अपमान को नहीं सहेगा। जब तक गृहमंत्री अमित शाह इस्तीफा नहीं देंगे, विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा और उसकी मातृ संस्था हमेशा से बाबा साहेब और संविधान विरोधी रही है। इन्हांने संविधान के निर्माण के समय से ही विरोध किया है।

लोकसभा आम चुनाव में ’400 पार और संविधान को बदलने के सपने’ को संविधान की रक्षा करने वाले लोगों ने जिस तरह तोड़ा है, उससे ये लोग संभल नहीं पा रहे हैं। अब इसका बदला भाजपा वाले सविधान निर्माता पर निकाल रहे है और बाबा साहब का अपमान कर रहे है। लेकिन दुख की बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृहमंत्री को सीख देने के बजाया आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे है।

कांग्रेस समेत प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी से अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है, लेकिन मोदी सरकर डॉ अंबेडकर के अपमान को अपराध मानने को तैयार नही है।

उल्टे बीजेपी ने संसद की कार्रवाई ठप्प कर दी। यही नहीं अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सासदों के साथ धक्का मुक्की की। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गिरा दिया। भाजपा ने षडयंत्र के तहत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करा दी।

बाबा साहब के सम्मान में निकालेंगे यात्रा

उन्होंने बताया कि अमित शाह द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी 24 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान यात्रा’ निकालेंगे, उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे और राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे मांग करेंगे

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago