चूरू

जमीन विवाद में घायल की मौत का मामला, कलेक्टर और एसपी से वार्ता की मांग

सरदारशहर के भानीपुरा थाना क्षेत्र के भोजासर बड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल बद्री दास स्वामी की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मृतक का शव राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर, हत्या के आरोप में दो नामजद और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और समाज के लोगों ने राजकीय अस्पताल के आगे धरना शुरू कर दिया है। धरने में स्वामी समाज के पदाधिकारी और सर्व समाज के लोग परिजनों के समर्थन में शामिल हो गए हैं। धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

एडवोकेट राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 16 सितंबर को भोजासर निवासी बद्री दास स्वामी पर जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने हमला किया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया और बाद में गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया, जहां 29 सितंबर को उनका निधन हो गया। परिजनों का कहना है कि जब तक जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर आकर वार्ता नहीं करेंगे, तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।

सोमवार को तहसीलदार रतनलाल मीणा, थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज और भानीपुरा थाना अधिकारी राय सिंह ने परिजनों से वार्ता की, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका, जिसके कारण धरना मंगलवार को भी जारी रहा। परिजनों की मांग है कि जब तक जिला कलेक्टर और एसपी से वार्ता नहीं होती, तब तक मामले का निपटारा नहीं किया जाएगा।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago