हरियाणा

दुकान में घुसकर किराना व्यापारी की हत्या:गर्दन और सिर पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार

बाइक सवार नकाबपोश बदमाश ने दुकान में घुसकर किराना व्यापारी की हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से गर्दन, सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार किए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना बालोतरा के पादरू कस्बे में बुधवार सुबह करीब 11:40 बजे की है।

खून से लथपथ व्यापारी को स्थानीय लोगों ने पादरू CHC हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। मामले में एक संदिग्ध को डिटेन किया गया है।

चार से पांच वार किए, गर्दन काटी जानकारी के अनुसार, पुष्बलाल जैन (60) की पादरू में निखिल किराना स्टोर्स के नाम से दुकान है। वह रोजाना की तरह बुधवार सुबह दुकान पर आए थे।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- लाल कलर की स्प्लेंडर प्लस बाइक से एक नकाबपोश बदमाश आया था। पुष्बलाल कुर्सी पर बैठे हुए थे। बदमाश ने दुकान के अंदर घुसते ही कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया।

करीब चार से पांच बार वार किए। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। गर्दन कई जगह से कट चुकी थी, वहीं सीने और सिर पर भी वार किए थे।

गंभीर घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन वो समय से नहीं पहुंची तो ऑटो रिक्शा से हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

व्यापारियों ने दी बाजार बंद करने की चेतावनी व्यापारी की मौत की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग पादरू हॉस्पिटल के बाहर एकत्रित हो गए। व्यापारियों ने इस घटना के विरोध में पादरू के प्रमुख बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना से भय का माहौल बना हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे, एक को डिटेन किया डीएसपी नीरज शर्मा ने बताया- घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना स्थल पर सैकड़ों ग्रामीण और स्थानीय व्यापारी इकट्ठा हो गए। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

डीएसपी ने बताया- अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में एक संदिग्ध को डिटेन किया गया है। फिलहाल जांच में किसी तरह की रंजिश की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

बेटे-बेटी हैदराबाद में करते हैं बिजनेस जानकारी के अनुसार, पादरू गांव में दुकान के पास में ही व्यापारी का घर है। उसके तीन बेटी और एक बेटा है, जो हैदराबाद में रहकर कपडे़ का व्यवसाय करते हैं। सूचना के बाद परिजन हैदराबाद से गांव के लिए रवाना हुए।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago