महाराष्‍ट्र

मुंबई पुलिस ने गोविंदा से अस्पताल में पूछताछ की, अपने आप गोली चलने की बात से संतुष्ट नहीं पुलिस

मुंबई पुलिस ने बुधवार को बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (60) से अस्पताल में गोलीकांड पर पूछताछ की। गोविंदा 1 अक्टूबर को पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे।

उन्होंने कहा था कि वे रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी गोली चल गई। गोविंदा के पैर का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। वे मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती हैं।

जुहू पुलिस ने जब उनसे सवाल किए तो गोविंदा ने गोली के मिसफायर होने की बात दोहराई। एक्टर ने पुलिस को बताया कि रिवॉल्वर 20 साल पुरानी है। घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे की है। पुलिस गोविंदा के बयान से संतुष्ट नहीं है और जल्द ही उनसे दोबारा पूछताछ करेगी। पुलिस ने गोविंदा की बेटी टीना आहूजा के भी बयान दर्ज किए हैं।

प्रोग्राम में शामिल होने कोलकाता रवाना होने वाले थे गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया है कि वे एक प्रोग्राम के लिए कोलकाता जा रहे थे। 6 बजे की फ्लाइट थी। अलमारी में रिवॉल्वर रखते हुए मिस फायर हुआ और उनके घुटने के नीचे गोली लग गई। उन्हें तुरंत अंधेरी के अस्पताल ले जाया गया। गोली निकाल ली गई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। घबराने की कोई बात नहीं है।

अस्पताल पहुंचीं कश्मीरा शाह, कभी झगड़ा सुर्खियों में था गोविंदा का हालचाल लेने के लिए एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा और डायरेक्टर डेविड धवन हॉस्पिटल पहुंचे। इसके अलावा गोविंदा के भांजे कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह क्रिटी केयर हॉस्पिटल पहुंचीं।

एक समय कश्मीरा और गोविंदा की पत्नी सुनीता का झगड़ा सुर्खियों में रहा था। गोविंदा और कृष्णा के बीच विवाद तब शुरू हुआ था, जब 2018 में कश्मीरा शाह ने ट्वीट किया कि कुछ लोग पैसों के लिए नाचते हैं। इस ट्वीट पर सुनीता आहूजा ने जवाब दिया था कि ये ट्वीट गोविंदा के खिलाफ किया गया है। इसके बाद गोविंदा-सुनीता ने कृष्णा-कश्मीरा से सभी संबंध खत्म कर लिए थे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 days ago