Sports

ईरानी कप में अजिंक्य रहाणे शतक के करीब:मुकेश कुमार को 3 विकेट

भारत के घरेलू टूर्नामेंट ईरानी कप के पहले दिन मुंबई ने मजबूत पकड़ बना ली है। टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 237 रन बना लिए। कप्तान अजिंक्य रहाणे 86 और सरफराज खान 54 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

मुंबई से श्रेयस अय्यर ने 57 रन की पारी खेली। वहीं रेस्ट ऑफ इंडिया से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। ईरानी कप में पिछले सीजन की रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई का सामना रेस्ट ऑफ इंडिया यानी भारत के बाकी टॉप घरेलू खिलाड़ियों की टीम से हो रहा है।

मुंबई की शुरुआत खराब लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मंगलवार को मुंबई ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की। शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 6 रन के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिए। पृथ्वी शॉ 4 और हार्दिक तमोरे खाता खोले बगैर कैच आउट हो गए। दोनों को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा। मुकेश ने फिर ओपनर आयुष म्हात्रे को भी ध्रुव जुरेल के हाथों कॉट बिहाइंड कराया। आयुष ने 35 बॉल पर 3 चौकों की मदद से 19 रन बनाए।

रहाणे-श्रेयस ने की सेंचुरी पार्टनरशिप 3 विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर मुंबई को संभाला। दोनों ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी की और चौथे विकेट के लिए सेंचुरी पार्टनरशिप भी कर ली। श्रेयस फिफ्टी बना चुके थे, तभी 40वें ओवर में उन्हें यश दयाल ने कैच आउट करा दिया। श्रेयस 57 रन बनाकर आउट हुए।

रहाणे-सरफराज आखिर तक टिके रहे अय्यर के विकेट के बाद सरफराज खान बैटिंग करने उतरे। उन्होंने भी कप्तान का साथ दिया और टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया। पहले दिन तीसरे सेशन तक 68 ओवर ही फेंके जा सके और खराब रोशनी के कारण अंपायरों को खेल रोकना पड़ा।

खेल फिर दोबारा शुरू नहीं हो सका, मुंबई ने 4 विकेट खोकर 237 रन बना लिए हैं। टीम से रहाणे 86 और सरफराज 54 रन के स्कोर पर नॉटआउट हैं। दूसरे दिन का खेल मंगलवार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago