Sports

इंडिया टूर से पहले टिम साउदी ने कप्तानी छोड़ी:टॉम लैथम ने कमान संभाली, 16 अक्टूबर से पहला टेस्ट मैच

न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने इंडिया टूर से ठीक पहले कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह टॉम लैथम को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वे 16 अक्टूबर से भारतीय दौरे पर आ रही कीवी टीम की कप्तानी करेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार रात इसकी जानकारी दी।

35 साल के साउदी ने कहा- ‘मैंने टीम के हित में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की कप्तानी करना मेरे लिए बेहद खास रहा है। मैंने हमेशा अपने करियर में टीम को प्राथमिकता दी है और मेरा मानना है कि यह फैसला टीम के लिए सही है। अब मैं अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करके टीम की बेहतर सेवा कर सकता हूं।’

साउदी ने दिसंबर 2022 में केन विलियमसन की जगह ली थी। साउदी ने 14 टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभाली, इनमें से 6 में जीत, 6 में हार और 2 मैच ड्रॉ रहे।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 2-0 से गंवाई साउदी की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम पिछले हफ्ते श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज में 2-0 से हार गई थी। श्रीलंकाई टीम ने गॉल में खेले गए पहले मुकाबले में 63 रन से गंवाया, जबकि टीम को दूसरे मुकाबले में पारी और 154 रन की पराजय झेलनी पड़ी थी। इस सीरीज में साउदी ने 49 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 2 विकेट ही ले सके।

पिछले 8 टेस्ट में 12 विकेट ही ले सके हैं साउदी टिम साउदी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। वे पिछले 8 मुकाबलों में सिर्फ 12 विकेट ही ले सके हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में खेले 14 टेस्ट में 38.60 के एवरेज से 35 विकेट लिए हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago