Sports

43 साल के धोनी IPL खेल सकते हैं:कहा- कुछ और साल क्रिकेट एंजॉय करना चाहता हूं, मुझे 9 महीने फिट रहना पड़ता है

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (43) ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलने के संकेत दिए हैं। धोनी ने कहा कि वे कुछ साल और इस खेल को एंजॉय करना चाहते हैं।

हालांकि अभी तक धोनी ने अपनी अवेलिबिलिटी के बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है। धोनी को CSK मैनेजमेंट की 29-30 अक्टूबर को होने वाली मीटिंग में शामिल होना है, लेकिन उनके शामिल होने को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है। IPL के लिए रिटेंशन लिस्ट देने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। CSK मैनेजमेंट की मीटिंग में ही धोनी पर फैसला होना है।

एमएस धोनी IPL के पहले सीजन से ही चेन्नई से खेल रहे हैं। उन्होंने अब कप्तानी छोड़ दी है। पिछले सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ ने CSK की कप्तानी की थी, लेकिन टीम प्ले ऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। धोनी की कप्तानी में CSK 5 खिताब जीत चुकी है।

धोनी बोले- प्रोफेशनल क्रिकेट मुश्किल धोनी ने शुक्रवार को एक प्रमोशनल इवेंट में कहा- ‘बचपन में हम शाम 4 बजे खेलने के लिए बाहर जाते थे और खेल का आनंद लेते थे, लेकिन जब आप प्रोफेशनल स्पोर्ट खेल रहे होते हैं, तो क्रिकेट को एक खेल के तौर पर एंजॉय करना कठिन हो जाता है। मैं यही करना चाहता हूं।

यह कठिन नहीं है। इमोशन होंगे, पर वहां कमिटमेंट भी होगा। मैं इस खेल को कुछ साल और एंजॉय करना चाहता हूं। मुझे खुद को 9 महीने तक फिट रखना पड़ता है, ताकि ढाई महीने IPL खेल सकूं। इसके लिए प्लान करना जरूरी होता है। साथ ही थोड़े समय शांत भी रहना होता है।​​​​​’​

पिछले सीजन में 224 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए धोनी ने IPL के पिछले सीजन में 11 मैच खेले थे। उन्होंने 224.48 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए थे। उनका बेस्ट नाबाद 37 रन रहा। धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पारी के आखिरी ओवर में टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या को लगातार 3 सिक्स लगाए थे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago