जोधपुर

निगम में निजीकरण की कवायद का विरोध:श्रमिक संघ ने एमडी को सौंपा ज्ञापन, 28 अक्टूबर को कर्मचारियों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल शनिवार को हनुमानगढ़ के दौरे पर रहे। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की ओर से प्रबंध निदेशक का अधीक्षण अभियंता कार्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया। इसके बाद संघ के प्रतिनिधियों ने प्रबंध निदेशक को मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण तायल ने प्रबंध निदेशक से कहा कि निगम में निजीकरण की कवायद हो रही है। निगम की ओर से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इनके रेट आमंत्रित किए गए हैं। इससे निजीकरण का पूरा खतरा है। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ जिले में सौर ऊर्जा के 19 प्लांट हैं। इनके लिए एक हजार करोड़ रुपए की निविदा है। इन सभी प्लांटों को फ्रेंचाइजी पर दिया जाएगा। इसका पूरा कर्मचारी वर्ग विरोध कर रहा है। कर्मचारियों की ओर से 28 अक्टूबर को इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस मामले में दो दिन पहले हर उपखंड में सभी सहायक अभियंताओं को भारतीय मजदूर संघ की ओर से ज्ञापन भी सौंपे गए हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण तायल ने बताया कि 33 केवी जीएसएस पर सेफ्टी शूज सहित सुरक्षा के अन्य संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। जीएसएस ठेके पर देकर और एफआरटी और ट्रक लगाकर निगम का घाटा किया जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ इसका भी विरोध करता है। एमडी ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वे सहयोग बनाए रखें, उनकी ओर से बताई गई बातों पर निगम विचार कर हल निकालने का प्रयास करेगा। कर्मचारियों ने कहा कि अगर आश्वासन पर कार्रवाई नहीं होती है तो भविष्य में कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago