Sports

फिर तीन स्पिनर्स के साथ उतरेगी भारतीय टीम:गिल या राहुल में से किसी एक को मौका; दूसरे टेस्ट के लिए पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कल से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू होगा। भारत को पहले टेस्ट में 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

दूसरे टेस्ट में भी भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन वही रह सकता है जो पहले मैच में था, लेकिन इस बार कुछ नाम बदल सकते हैं। टीम फिर पांच बल्लेबाज, एक विकेटकीपर, तीन स्पिनर और दो फास्ट बॉलर के साथ उतरेगी। हालांकि, अंतिम-11 फाइनल करने से पहले टीम मैनेजमेंट को तीन सवालों के जवाब तलाशने होंगे।

सरफराज ने पक्की कर ली जगह बेंगलुरु टेस्ट में गिल को नंबर तीन पर खेलना था, लेकिन मैच से ठीक पहले वे इंजर्ड हो गए। उनकी जगह सरफराज खान को मौका मिला। सरफराज ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए सेंचुरी जमा दी। उनको अब बाहर रखना टीम मैनेजमेंट के लिए बहुत मुश्किल होगा। ऐसे में अगर गिल को प्लेइंग-11 में लाना है तो केएल राहुल को बाहर बैठना ही होगा।

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली ऋषभ पंत को तो ड्रॉप किया नहीं जा सकता है। ऐसे में बाहर होने का नंबर केएल राहुल का ही आता है। राहुल को अगर एक मौका और दिया गया तो गिल इस बार भी बेंच पर ही रह जाएंगे।।

बैटिंग में गहराई लाने के लिए 3 ऑलराउंडर्स के साथ उतर सकती है टीम पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत की पूरी बल्लेबाजी ढह गई थी। दूसरी पारी में टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर ने अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन लोअर ऑर्डर कोई संधर्ष नहीं कर सका था।

दूसरी पारी में भारत ने 3 विकेट पर 408 रन बना लिए थे, लेकिन आखिरी 6 विकेट 54 रन जोड़ने में गंवा दिए और टीम 462 पर ऑलआउट हो गई थी। इस बार ऐसी स्थिति न हो इसके लिए भारतीय टीम तीसरे स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव की जगह अक्षर पटेल को मौका दे सकती है।

2 तेज गेंदबाजों को मिल सकता है मौका टीम इंडिया प्लेइंग-11 में फिर 2 तेज गेंदबाजों को मौका दे सकती है। जसप्रीत बुमराह का खेलना पक्का है। दूसरे पेस बॉलर के लिए मोहम्मद सिराज को आकाश दीप से चैलेंज मिल रहा है। पिछले मैच में मोहम्मद सिराज पेसर्स-फ्रेंडली पिच पर भी ज्यादा असरदार साबित नहीं हुए थे।

सिराज ने इस साल 7 घरेलू टेस्ट खेले हैं और 42.83 की औसत से केवल 12 विकेट लिए हैं। यह जसप्रीत बुमराह के बिल्कुल विपरीत है जिन्होंने 7 मैचों में 33 विकेट लिए हैं। आकाश दीप ने अब तक भारत के लिए 3 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23.12 की औसत से 8 विकेट लिए हैं। आकाश दीप की बैटिंग भी सिराज के मुकाबले स्ट्रॉन्ग है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago