चूरू

सरदारशहर पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार:जुआ को लेकर की कार्रवाई, 10 हजार से ज्यादा रुपए बरामद

सरदारशहर में पुलिस ने थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में एएसआई गोरुराम प्रजापत ने मीणा कुआ के पास कार्रवाई करते हुए झिंडी मिंडी पर जुआ खेल रहे वार्ड 16 के कालू उर्फ गोपाल (38) पुत्र चिमनाराम जाट, वार्ड के विक्रम सोनी (32) पुत्र राजकरण सोनी, पंकज जांगिड़ (40) पुत्र सत्यनारायण जांगिड़,रवि स्वामी (40)पुत्र जुगल किशोर स्वामी,मुकेश कुमार (38) पुत्र रामलाल माली को गिरफ्तार कर 10 हजार 860 रुपए नगद बरामद किए हैं।

शुक्रवार को थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया-एएसआई गोरुराम प्रजापत को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मीणा कुआं के पास झिंडी मिंडी का जुआ चल रहा है। मौके पर पहुंचे तो कुछ लोग झिंडी मिंडी का जुआ खेल रहे थे। कुछ लोग पुलिस को देखकर वहां से भाग गए और पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए झिंडी मिंडी का जुआ खेल रहे 5 जनो को गिरफ्तार कर 10 हजार 860 रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाधिकारी भारद्वाज ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर सरदारशहर में झिंडी मिंडी का जुआ चलने की सूचनाएं मिल रहीं थीं। जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है और पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की कार्रवाई में कांस्टेबल नंदलाल डूडी, सुभाष और श्रवण की भूमिका रही।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago