दिल्ली

AAP पार्टी को लगा बड़ा झटका, वोटिंग में 2 दिन का समय

हरियाणा के नारनौल में अटेली विधानसभा से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी चुनाव प्रचार खत्म होने के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने अपना समर्थन कांग्रेस पार्टी को दे दिया। ऐसे में आम आदमी पार्टी को जिला में बड़ा झटका लगा है। वहीं कांग्रेस पार्टी को इससे फायदा होगा।

भूपेंद्र हुड्डा ने करवाई जॉइन

अटेली से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुनील राव ने आज महेंद्रगढ़ में आयोजित कांग्रेस की रैली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सामने कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली। उनको कांग्रेस पार्टी कांग्रेस की अटेली से प्रत्याशी अनीता यादव व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जॉइन करवाई है। रैली के बीच में अनीता यादव आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुनील राव को लेकर मंच पर पहुंची।

फिलहाल चल रहा तिकोना मुकाबला

उन्होंने सुनील राव का राहुल गांधी से परिचय करवाया। इसके बाद सुनील राव को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनकर जॉइन करवाया गया। अटेली में मजबूत होगी कांग्रेस पार्टी इस विधानसभा सीट पर फिलहाल तिकोना मुकाबला चल रहा है। इनमें भारतीय जनता पार्टी की आरती राव, कांग्रेस की अनीता यादव व इनेलो बसपा के ठाकुर अतर लाल शामिल हैं। अब आप प्रत्याशी सुनील राव से कांग्रेस पार्टी को फायदा होगा।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago