Sports

ईरानी कप मैच में क्रिकेटर शार्दूल ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, डिस्चार्ज भी हुए

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ईरानी कप के मैच के दौरान बीमार पड़ गए हैं। बुधवार रात उन्हें तेज बुखार आया है। जिसके बाद शार्दूल को मेदांता में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल में उनका मलेरिया और डेंगू टेस्ट करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

शार्दूल बुधवार को इकाना स्टेडियम में मुंबई की ओर से बल्लेबाज करने उतरे थे। उन्होंने 59 गेदों पर 4 चौके और एक छक्के के सहारे 36 रन बनाए। उन्होंने सरफराज खान के साथ 9वें विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी भी की।

जानकारी के अनुसार, शार्दूल पूरे दिन अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, उन्हें तेज बुखार था। इसके चलते वे देर से बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने 2 घंटे बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 2 बार ब्रेक लिया। रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई।

मुंबई पहली पारी में 537 रन पर ऑलआउट, रेस्ट ऑफ इंडिया 126/1 ईरानी कप का मुकाबला रणजी चैंपियन मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 537 रन बनाए। सरफराज खान ने दोहरा शतक जड़ा। अजिंक्य रहाणे शतक से चूके गए। उन्होंने 97 रनों की पारी खेली थी। फिलहाल, रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago