Madhurima

कानपुर की स्पेशल ठंडाई..मेवे से बनती है:आनंदेश्वर बाबा के दर पर मिलती है; गुलाब और इलायची का होता है इस्तेमाल

अगर आप ठंडाई के प्रेमी हैं, तो आज हम आपको लेकर चलते है कानपुर में आलोक ठंडाई भंडार में। इनकी दुकान आनंदेश्वर बाबा मंदिर (परमट मंदिर) में स्थित है। यहां पर आने वाले शिव भक्त इस ठंडाई को बिना पीए जा नहीं सकते। इस ठंडाई में लगभग 12 से भी अधिक चीजों का मिश्रण होता हैं।

आलोक ठंडाई भंडार 50 साल पुरानी दुकान है। ये दुकान सरजू प्रसाद द्विवेदी ने 1975 में खोली थी। इसके बाद 2010 में उनके बेटे बाबू लाल द्विवेदी ने दुकान संभाल ली। फिर इस दुकान का नाम उन्होंने अपने बेटे आलोक के नाम पर रखा। आज मंदिर परिसर में उनकी दो दुकानें हैं।

दुकान मालिक आलोक द्विवेदी बताते हैं, मंदिर में आने वाले शिव भक्तों को यहां की मेवा युक्त ठंडाई बहुत पसंद आती है। इसमें 4 से 5 प्रकार की मेवा और अन्य चीजों का मिश्रण होता है। सुगंधित ठंडाई लोगों को तरो-ताजा कर देती है।

यहां से पहले भक्त बाबा को ठंडाई चढ़ाने के लिए ले जाते हैं। इसके बाद फिर खुद भी पीने के लिए आते हैं। इसकी सुगंध अपने आप लोगों को खींच लाती है।

इस ठंडाई में जो हल्का गुलाबी रंग नजर आता है, वह गुलाब की पत्तियों का रंग होता है। इसमें जो सुगंध मिलती है वो इलायची और गुलाब की पत्तियों से मिलती है। इसलिए ये ठंडाई कभी आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी। इस ठंडाई को पीने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसे परमट की ठंडाई भी कहते हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago