चूरू

शादी का झांसा देकर महिला से रेप:पति शराब पीकर करता था मारपीट

चूरू जिले के तारानगर क्षेत्र की एक महिला से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। नामजद आरोपी के खिलाफ महिला थाने में गुरुवार को बीएनएस और एससी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का डीबी अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया है।

महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि 29 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दी कि तीन साल पहले उसकी रामगढ़ के एक युवक जान पहचान हुई थी। जिसने शादी का झांसा देकर चार महीने पहले चूरू बुला लिया और किराए के मकान में ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि इसके बाद आरोपी ने एक धर्मशाला में भी कमरा किराए पर लिया। यहां भी शादी का झांसा देकर उसका देह शोषण करता रहा। करीब एक महीने पहले वह उससे बिना शादी करे छोड़कर चला गया। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था। इसलिये वह पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान उसकी युवक से जान पहचान हो गई थी। जिसने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago