चूरू

श्मशान घाट में तंत्र क्रिया करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:ग्रामीणों ने की पिटाई, अमावस्या की रात में टोना टोटका करने आए थे दोनों

चूरू जिले की राजगढ़ पुलिस ने गांव झुंगली के श्मशान घाट में अमावस्या की रात को तंत्र क्रिया करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तंत्र क्रिया करने के मामले में ग्रामीणों ने आरोपियों की जमकर पिटाई की। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजगढ़ थानाधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह झाझड़िया ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दो लोग श्मशान घाट के अंदर दीया जलाकर मिठाई रखकर पूजा जैसा काम कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों ने दीवार से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में सुनील कुमार नायक (30) और राधेश्याम स्वामी (34) निवासी राजगढ़ बताया।

उन्होंने बताया कि श्मशान घाट के अंदर रात को जाने के बारे में पूछताछ की तो आरोपियों ने कहा कि आज अमावस्या की रात है। टोना टोटका करने आए थे। बाहर खड़े ऑटो के बारे में पूछा तो आरोपी राधेश्याम ने बताया कि ऑटो उसका है। ऑटो के कागज के बारे में नहीं होना बताया। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टोना टोटका करने के मामले में ग्रामीणों ने भी आरोपियों की जमकर धुनाई की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago