राजस्थान

टॉयलेट में युवक ने चाकू से खुद का गला काटा:भंडारे में प्रसाद बांटने आया था, साथी ने देखा तो खून से लथपथ पड़ा मिला

भंडारे में प्रसाद बांटने आए एक युवक ने चाकू से खुद का गला काट लिया। युवक लहूलुहान हालत में टॉयलेट में पड़ा मिला। जिसे साथी ने देखा तो पुलिस और स्थानीय लोगों को सूचना दी। घायल को इलाज के लिए बयाना के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे भरतपुर रेफर कर दिया।

मामला बयाना सदर थाना क्षेत्र के कैला देवी झील का बाड़ा चौकी क्षेत्र का है। युवक बयाना में चल रहे शारदीय नवरात्र लक्खी मेले एक कंपनी की ओर से बांटे जा रहे प्रसाद वितरण के लिए अहमदाबाद से आया था।

बयाना सदर थाना एसएचओ बलराम यादव ने बताया- मंगलवार दोपहर करीब 12:30 पर सूचना मिली कि कल्याण (महाराष्ट्र) निवासी युवक प्रमोद कुमार (34) पुत्र बनारस महतो ने टॉयलेट में जाकर सब्जी काटने वाले चाकू से अपना गला काट लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे। जहां पता चला कि प्रमोद के साथी ने उसे लहूलुहान हालत में पड़े देखा था। इसके बाद उसे बयाना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से भरतपुर रेफर कर दिया।

पैसों के लिए किया जा रहा था तंग

पुलिस ने बताया- प्रारंभिक पूछताछ में युवक का कहना है कि उसे पैसों के लिए तंग किया जा रहा था। लेकिन वह यह नहीं बता पाया कि उसे पैसों के लिए तंग करने वाले कौन हैं। गला कटने के कारण युवक ज्यादा बोल नहीं पा रहा है। डॉक्टरों ने भी उसे बोलने से मना किया है। इसलिए फिलहाल पूछताछ नहीं की जा रही है।

धर्मशाला के कमरे से प्रमोद का एक बैग भी जब्त किया है। जिसमें एक डायरी मिली है और उसमें पैसों के लेन-देन का हिसाब लिखा है। युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल निकालकर जांच की जाएगी। प्रमोद ने ही खुद को चाकू मारने की बात स्वीकार की है।

कंपनी की ओर से प्रसाद वितरण करने आए थे

कैला देवी झील का बाड़ा मंदिर के पुजारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया- अहमदाबाद (गुजरात) के व्यापारी मुकेश भाई हर साल नवरात्र में मंदिर में भंडारे का आयोजन करते हैं। इस दौरान उनकी कंपनी विशाल डेकोर के कई कर्मचारी भी सेवा देते है।

29 सितंबर को गुजरात से कर्मचारी प्रमोद कुमार (34) और मुनीम इंदु भाई मंदिर आए थे। मंदिर के पास ही बनी एक धर्मशाला के कमरे में इनके रहने की व्यवस्था थी।

मंगलवार को प्रमोद सुबह से भंडारा के दौरान प्रसादी वितरण कर रहा था। सुबह 10 बजे तक उसने हलवा-पूरी-चने का प्रसाद बांटा। काम के बीच में वह बार बार टॉयलेट जाने की कहकर निकल रहा था। बीच बीच में वह फोन पर पत्नी से भी बात कर रहा था। इस दौरान उसने कमरे में रखा चाकू उठाया और टॉयलेट में चला गया।

कमरे में मौजूद इंदु भाई जब टॉयलेट की तरफ गए तो प्रमोद कुमार खून से लथपथ पड़ा था। फर्श पर खून बह रहा था। इंदू भाई ने शोर मचाया। इसके बाद प्रमोद को एम्बुलेंस से भरतपुर के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर है। इलाज जारी है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago