जयपुर

जयपुर में थार ने मां-बेटी समेत तीन को कुचला, मौत:अष्टमी पर भोजन प्रसादी के लिए निकले थे; ड्राइवर समेत 2 को किया डिटेन

जयपुर में गुरुवार को तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े मां-बेटी समेत तीन लोगों को कुचल दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को थार ड्राइवर समेत दो लोगों को डिटेन किया है।

SHO (एक्सीडेंट थाना साउथ) सुभाष चंद बिश्नोई ने बताया- बंगाली कच्ची बस्ती, शिप्रा पथ निवासी दीपमाला (30), उसकी बेटी अर्पिता (3) और रिश्तेदार के बेटे राजवीर (10) की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे दीपमाला अष्टमी पर भोजन प्रसादी के लिए दोनों बच्चों को लेकर शिप्रा पथ रोड पर गई थी।

स्वर्ण पथ के पास सड़क किनारे तीनों खड़े थे। इसी दौरान गंगा-जमुना पेट्रोल पंप की तरफ से बीटू बाइपास की ओर थार जा रही थी। तिराहे के नजदीक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करते समय थार ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।

एसएचओ सुभाष चंद बिश्नोई ने बताया- टक्कर मारने के बाद तीनों को लहूलुहान हालत में गिरा देखकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला और दो बच्चों के घायल होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

गंभीर हालत में तीनों को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजन को सौंप दिए। परिजन से शिकायत लेकर FIR दर्ज कर ली गई।

ओवरटेक करते समय मारी टक्कर पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि थार को विपिन सैनी चला रहा था। गाड़ी में उसके साथ लोकेश बैठा हुआ था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि हादसे के समय थार ओवर स्पीड में थी।

एक कार को ओवरटेक करते समय थार ने रोड किनारे पेड़ के नीचे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। तीनों उछल कर कुछ दूरी पर बने गड्‌ढे के पास गिरे थे।

CCTV फुटेज के आधार पर मानसरोवर थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने शुक्रवार को थार सवार विपिन सैनी और लोकेश को राउंडअप कर गाड़ी को जब्त किया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago