Uncategorized

गहलोत बोले- पार्टी हारे तो कार्यकर्ताओं पर फर्क पड़ता है:हरियाणा में रिजल्ट से एक दिन पहले तक बीजेपी नेता कह रहे थे

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने माना है कि हरियाणा के चुनाव में कांग्रेस की हार का कुछ असर राजस्थान के पार्टी वर्कर के मनोबल पर होगा। गहलोत ने कहा- हरियाणा के चुनाव रिजल्ट का असर राजस्थान पर नहीं पड़ेगा। लेकिन, कोई पार्टी चुनाव हारती है तो कार्यकर्ताओं में चाहे प्रदेश हो या देश हो, उस पर थोड़ा बहुत तो फर्क पड़ता है। यह हमें स्वीकार करना चाहिए।

गहलोत ने कहा- हरियाणा में कैसे हुआ, समझ से परे है। रिजल्ट से एक दिन पहले तक तो बीजेपी के नेता कह रहे थे, कांग्रेस जीत रही है। बीजेपी नेता कह रहे थे। हमने बड़े नेताओं की सभाएं सीमित कर दी हैं। वो खुद बोल रहे थे। इसके बाद परिणाम सबको चौंकाने वाला आ गया। गहलोत दिल्ली से लौटने के बाद जयपुर में मीडिया से बात कर रहे थे।

परिणाम की तह तक जाना जरूरी गहलोत ने कहा- हरियाणा के चुनावी नतीजों का पोस्टमॉर्टम हो रहा है। हम गहराई में जाएंगे कि वास्तव में क्या हुआ? देश-दुनिया देख रही थी कि कांग्रेस जीत रही है। सब कह रहे थे, कांग्रेस जीत रही है। इसके बाद अचानक क्या हुआ कि अनपेक्षित परिणाम आ गए। चौंकाने वाले परिणाम हैं। इसलिए इसकी तह तक जाना जरूरी हो गया है।

चुनाव आयोग के जवाब का इंतजार रहेगा पूर्व सीएम ने कहा- अब जो पार्टी हार जाती है तो बात करते हैं, गुटबाजी थी। ओवर कॉन्फिडेंस हो गया, जातिगत समीकरण बदल गए। ये तीन-चार बातें होती रहती हैं। ईवीएम के बारे में भी हमने शिकायत की है। इलेक्शन कमीशन के जवाब का इंतजार रहेगा। जो हालात बने हैं, ये चुनाव में पहली बार देख रहे हैं।

जिन योजनाओं को दूसरे राज्य अपना रहे, राजस्थान सरकार बंद कर रही गहलोत ने कहा- राजस्थान में हमारी योजनाएं कितनी शानदार थीं। मुझे कहते हुए गर्व है कि पूरे देश के राज्यों में उन्हें अपनाया जा रहा है। ऐसी योजनाओं को बंद करने से इनको नुकसान है। जनता को तकलीफ हो रही है। इन्हें बंद करने का कोई दुख नहीं है। सोशल सिक्योरिटी की स्कीम हैं। उन पर तो ध्यान देना चाहिए।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago