Top News

इजराइल का लेबनान में UN पोस्ट पर हमला:यहां बॉर्डर पर 600 भारतीय सैनिक भी तैनात

इजराइल ने लेबनान में UN की पोस्ट पर भी हमले करने शुरू कर दिए हैं। इजराइली टैंकों ने गुरुवार को UN के बेस को निशाना बनाया। इस हमले में पीसकीपिंग फोर्स के 2 सदस्य घायल हो गए।

इजराइल के इन हमलों पर भारत ने भी चिंता जाहिर की है। दरअसल, UN के पीसकीपिंग मिशन के लिए इजराइल-लेबनान बॉर्डर पर ब्लू लाइन बनाई गई है। इस पर भारत के भी 600 सैनिक तैनात हैं।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वे ब्लू लाइन पर बिगड़ते सुरक्षा हालातों को मॉनिटर कर रहे हैं। UN बेस परिसर की अखंडता का सम्मान होना चाहिए, उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।

UN पीस मिशन की टीम पर हमले के बाद इटली, फ्रांस और इंडोनेशिया जैसे कई देशों ने इजराइल से जवाब मांगा है। वहीं, भारत में इजराइल के राजदूत रुयूवेन अजार ने कहा कि हिजबुल्लाह UN पोस्ट की आड़ में इजराइल पर हमले कर रहा है। इजराइल UN के सैनिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

लेबनान पर UN और इजराइल में क्या है विवाद ?

लेबनान और इजराइल बॉर्डर पर 2 तरह के पीसकीपर्स तैनात हैं। इनमें से एक का नाम ‘यूनाइटेड नेशन इंटरिम फोर्स इन लेबनान’ यानी UNIFIL है। जबकि दूसरी ‘यूनाइटेड नेशन डिसइंगेजमेंट ऑब्जर्वर फोर्स’ है।

इजराइल ने लेबनान में 1 अक्टूबर को जमीनी घुसपैठ शुरू कर दी थी। इसके बाद इजराइन ने UN पीसकीपर्स को दक्षिणी लेबनान से हटने को कहा था। हालांकि, UN ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

अब UN ने आरोप लगाया है कि इजराइल ने पिछले 24 घंटों में लगातार उनके बेस को निशाना बनाया है। इजराइली सैनिकों ने जानबूझकर UNIFIL के 2 और बेस पर कैमरा और लाइट्स पर गोलियां चलाईं।

वहीं इजराइली सेना ने कहा है कि टैंक से हमला करने से पहले उन्होंने UN पीसकीपिंग सदस्यों को सुरक्षित जगह चले जाने की वॉर्निंग दी थी।

इजराइली हमले में लेबनान के 22 लोगों की मौत इजराइल ने गुरुवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में एक इमारत पर हवाई हमले किए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमले में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 177 लोग घायल हुए हैं। इजराइल ने हमले पर फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया है।

टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, हमले में हिजबुल्लाह के सीनियर सदस्य और कोऑर्डिनेशन यूनिट के चीफ वाफीक साफा को टारगेट किया गया था। हालांकि, हमलों के बीच वह भागने में कामयाब रहा। यह सेंट्रल बेरूत में इजराइल की अब तक की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक रही है।

ईरानी तेल भंडार पर हमला रोकने के लिए अमेरिका पर दबाव बना रहे सऊदी-कतर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब, कतर और UAE जैसे कई खाड़ी देश ईरान के तेल भंडारों पर इजराइली हमला रोकने के लिए अमेरिका पर दबाव बना रहे हैं। इन देशों ने कहा है कि वे ईरान पर हमले के लिए इजराइल को अपना एयरस्पेस इस्तेमाल नहीं करने देंगे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 days ago