Bollywood

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की सिक्योरिटी बढ़ी:सुनील दत्त को मेंटॉर मानते थे सिद्दीकी, इफ्तार पार्टी में खत्म कराई सलमान-शाहरुख की दुश्मनी

NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। सिद्दीकी के करीबी सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

राजनीति में दिलचस्पी ना रखने वाले लोग बाबा सिद्दीकी को उनकी इफ्तार पार्टियों के लिए जानते थे। सालाना रमजान के मौके पर मुंबई में होने वाली इस पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स की भीड़ रहती थी।

ये बात कम लोग ही जानते हैं कि यही पार्टी शाहरुख खान और सलमान खान का सालों पुराना झगड़ा खत्म होने की वजह रही थी।

हर साल की तरह साल 2013 में भी बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। सलमान इस पार्टी में पहले से मौजूद थे, जबकि शाहरुख खान उनके बाद पहुंचे थे। संयोग से जिस समय शाहरुख पार्टी में पहुंचे, सलमान भी वहीं मौजूद थे। पार्टी के होस्ट बाबा सिद्दीकी पहले शाहरुख से गले मिले और फिर सलमान को भी खींचकर गले लगा लिया। बाबा सिद्दीकी से गले मिलते हुए दोनों सुपरस्टार एक ही फ्रेम में आ गए। इस दौरान सलमान के पिता सलीम खान भी मौजूद थे।

बाबा सिद्दीकी से मिलने के बाद दोनों स्टार्स ने हाथ मिलाया और फिर एक-दूसरे के गले लग गए। जैसे ही शाहरुख और सलमान गले मिले, पूरी पार्टी में मौजूद कैमरे उनकी तरफ घूम गए और सभी लोग खुशी से हूटिंग करने लगे।

दरअसल, एक समय शाहरुख-सलमान अच्छे दोस्त हुआ करते थे। एक बार तो शाहरुख ने अपना अवॉर्ड तक सलमान के नाम कर दिया था। हालांकि साल 2008 में कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में दोनों के बीच बहस हो गई थी। दोनों ने एक-दूसरे को जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिसके बाद से ही दोनों के बीच की दुश्मनी जगजाहिर हो गई।

पब्लिक इवेंट में दोनों एक-दूसरे से कटे-कटे रहते थे और दोनों के बीच चल रही कोल्ड वॉर का असर भी उनके बयानों में दिखते थे। ये दुश्मनी करीब 5 साल तक चली, जिस पर बाबा सिद्दीकी ने विराम लगाया था।

हिट एंड रन केस में सलमान की मदद करने पहुंचे सिद्दीकी बाबा सिद्दीकी सलमान खान और उनके परिवार के बेहद करीब थे। 2015 में मुंबई सेशन कोर्ट ने सलमान खान को 2002 हिट एंड रन केस में 5 साल की सजा सुनाई थी। तब बाबा सिद्दीकी सलमान की बहन अलवीरा के साथ सबसे पहले हाईकोर्ट पहुंच गए थे। उन्होंने तुरंत वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे से संपर्क किया। हरीश साल्वे ने सलमान की सजा सस्पेंड करा दी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago