जयपुर

जयपुर में 200 फीट चौराहे पर नहीं लगेगा जाम:दो फ्लाईओवर और अंडरपास बनेंगे, 200 करोड़ रुपए से भी ज्यादा खर्च होंगे

जयपुर में अजमेर रोड 200 फीट पुलिया जंक्शन (चौराहे) पर हमेशा लगने वाले जाम से आने वाले दिनों में निजात मिलेगी। इस जंक्शन पर सुगम ट्रेफिक संचालन के लिए प्लान तैयार किया है। इसके तहत यहां दो फ्लाईओवर, जबकि अप-डाउन के लिए दो अंडरपास का भी निर्माण किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 200 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की लागत आएगी। ये काम नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) करवाएगा।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय आर्य ने बताया- यहां ट्रैफिक जाम की समस्या कई साल से हो रही है। यहां के जनप्रतिनिधि के अलावा जेडीए, जिला प्रशासन और ट्रेफिक पुलिस के अधिकारियों से भी चर्चा हो चुकी है। इसके बाद यहां हमने एक प्लान तैयार किया है, जिस पर जल्द काम शुरू करवाया जाएगा।

ये होगा प्रोजेक्ट

  • मानसरोवर से वैशाली नगर, सिरसी रोड, कालवाड़ रोड आने-जाने वाले ट्रेफिक के लिए अंडरपास बनाया जाएगा। अभी सबसे ज्यादा जाम इन दोनों ही अप-डाउन रूट पर रहता है। यहां सुबह-शाम 2 या तीन बार सिग्नल होने पर भी चौराहा पार करना मुश्किल होता है।
  • ये दोनों अंडरपास 650 से 850 मीटर की लम्बाई में बनाए जाएंगे।
  • सोडाला, पुरानी चूंगी से आने वाला ट्रेफिक जो भांकरोटा, बगरू, अजमेर की तरफ जाता है उसके लिए इस चौराहे पर एक डबल लेन का फ्लाइओवर बनाया जाएगा। ये फ्लाइओवर वन-वे होगा।
  • अजमेर, बगरू, भांकरोटा की दिशा से सोडाला, पुरानी चूंगी जाने वाला ट्रेफिक वर्तमान में जिस तरह जाता है वैसे ही गुजरेगा।
  • अजमेर, बगरू, भांकरोटा की दिशा से दिल्ली, सीकर जाने वाले ट्रेफिक के लिए 200 फीट पुलिया के समानान्तर एक नया फ्लाइओवर बनाया जाएगा। ये फ्लाइओवर करीब 1600 मीटर या उससे भी ज्यादा लंबाई में होगा।
HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago