बाड़मेर

बाड़मेर में शस्त्र-पूजा के साथ ज्योतिष पूजते हैं खेजड़ी वृक्ष:सदियों पुरानी है परंपरा; छाल के टुकड़ों को मानते हैं लक्ष्मी

विजयादशमी पर रावण का दहन और शस्त्र पूजा की परंपरा है। लेकिन बाड़मेर जिले के समदड़ी कस्बे में इन परंपराओं के अलावा दशहरे पर एक खास रस्म निभाई जाती है। यह रस्म इलाके के ज्योतिषी खेजड़ी का पेड़ पूजकर निभाते हैं।

शनिवार रात को ज्योतिषी खेजड़ी के पेड़ की पूजा करते नजर आए। आचार्य पंडित दिलीप व्यास ने बताया- खेजड़ी का पेड़ लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। वेद पुराणों के अनुसार ब्राह्मण विजयदशमी के दिन खेजड़ी के वृक्ष की पूजा कर लक्ष्मी पूजन करते हैं।

खेजड़ी के वृक्ष की छाल से हाथों में आने वाले टुकड़ों को लक्ष्मी प्राप्ति माना जाता है। उसी को घर पर ले जाकर प्रतिदिन पूजा की जाती है।

श्रीमाली बाह्मण समाज करता है खेजड़ी पूजा

आचार्य पंडित दिलीप व्यास ने बताया- विजयादशमी पर नए-पुराने हथियारों की मंत्रोच्चार के साथ पूजा की जाती है। शाम को रावण दहन किया जाता है। इसके अलावा ज्योतिषी और श्रीमाली ब्राह्मण विजयादशमी की रात खेजड़ी की पूजा भी करते हैं। यह सदियों पुरानी परंपरा है।

पूजा के बाद पेड़ की छाल हटाई जाती है। छाल के टुकड़ों की घर ले जाकर रोजाना पूजा की जाती है। शनिवार रात समदड़ी कस्बे में खेजड़ी की पूजा की गई। इसे शमी पूजन के नाम से जाना जाता है।

खेजड़ी का पेड़ है लक्ष्मी का रूप

आचार्य पंडित दिलीप व्यास ने बताया- ज्योतिष के अनुसार खेजड़ी के वृक्ष को लक्ष्मी स्वरूप है। वेद पुराण के अनुसार खेजड़ी की पूजा से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। खेजड़ी की छाल को लक्ष्मी का आशीर्वाद माना जाता है।

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दिन भी छाल के टुकड़ों की लक्ष्मी के रूप में पूजा की जाती है। मान्यता है कि इससे धन और समृद्धि मिलती है। भैरव पूजन के बाद मंत्रों के जरिए चार धाम की यात्रा भी की जाती है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago