हनुमानगढ़

यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा था-अधिकारी को ठोंक लिया करो:IG बोले- पूनिया का बयान भड़काने वाला, SP विधिक राय लेकर कार्रवाई करें

राजस्थान कांग्रेस के यूथ प्रदेशाध्यक्ष वं संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया की शनिवार को दिए एक बयान के बाद मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है।

सोमवार को जोधपुर रेंज आईजी ने इंटरफेयर करते हुए बाड़मेर एसपी को कानूनी राय लेकर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है। बाड़मेर पुलिस फिलहाल पूनिया के विवादित बयान मामले में कानूनी सलाह ले रही हैं।

दरअसल, राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और संगरिया (हनुमानगढ़) से विधायक पूनिया ने शनिवार को बाड़मेर जिले के सेड़वा में करीब 19 किलोमीटर तक बाइक रैली निकाली थी। इसके बाद जनसभा की। इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा- अधिकारी अगर ज्यादा परेशान करे तो नौजवान मजबूत है, अधिकारी को ठोक लिया करो। फिर हम निपट लेंगे।

जनसभा में कहा- कांग्रेस के किसी साथी या आम जनता के साथ अन्याय हुआ तो यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस का झंडा लेकर हर जगह जाएगा। तहसील, उपखंड, जिला स्तर और आईजी का भी घेराव करना पड़े तो पीछे नहीं हटेगा।

विधायक पूनिया का बयान आने के बाद जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने संज्ञान लेते हुए बाड़मेर एसपी को कानूनी सलाह लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

आईजी विकास कुमार ने बताया- विधायक का बयान प्रथम दृष्टया अपराध करने के लिए भड़काने वाला है। बाड़मेर एसपी को विधिक राय लेकर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

एसपी बाड़मेर नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि फिलहाल कानूनी राय ली जा रही है। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago