भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में ग्रामीणों के लगाए फंदे में फंसा पैंथर:वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा; लगातार मूवमेंट से दहशत में थे ग्रामीण

भीलवाड़ा के एक गांव में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए फंदे में आज एक पैंथर फंस गया। इस इलाके में लंबे समय से पैंथर की मूवमेंट होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।

वन विभाग के अधिकारियों द्वारा पैंथर को पकड़ने के कई प्रयास किए गए है, लेकिन हर बार वे नाकाम रहे। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर वन्य क्षेत्र में फंदा लगाया था। रविवार को पैंथर के फंसने के बाद उसे देखने के लिए आसपास के गावों से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

मामला भीलवाड़ा ज़िले के गंगापुर उपखंड के गुढ़ा गांव का है, जहां पैंथर के फंदे में फंसने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों के अनुसार- पिछले 1 साल से गंगापुर इलाके में पैंथर का लगातार मूवमेंट देखने को मिल रहा था। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत भी व्याप्त थी। वन विभाग द्वारा भी जगह-जगह पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए थे। लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था।

ग्रामीणों की सूचना वन विभाग के वनपाल नारायण सिंह चूंडावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पैंथर को पिंजरे में कैद किया गया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ा गया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago