झुंझुनू

उदयपुरवाटी के बागोरा में युवक पर धारदार हथियार से हमला:उंगली कटी, गर्दन पर भी लगा कट; सवामणी का बुलावा देने गया था पीड़ित

उदयपुरवाटी में सवामणी का बुलावा देने गए एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात 29 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे, बागोरा स्थित घांघलां की ढाणी की है। इस मामले में पीड़ित ने रविवार को उदयपुरवाटी पुलिस थाने में शिकायत दी है।

थाना प्रभारी राजेश चौधरी ने बताया- डूंगर की ढाणी बागोरा निवासी दिनेश सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 29 नवंबर को दोपहर 12 बजे के करीब वह घांघलां की ढाणी में मोहनलाल सैनी के घर सवामणी का बुलावा देने के लिए गया था। जब वह घर से बाहर निकला, तो ढाणी के मोहनलाल ने धारदार दांतला लेकर उस पर हमला कर दिया।

हमले में दिनेश ने बचाव करने की कोशिश की, जिससे उसके उंगली कट गई। इसके अलावा, आरोपी ने दिनेश की गर्दन पर भी वार किया, जिससे उसकी गर्दन पर भी घाव हो गया।

हमला करने के बाद मोहनलाल ने दिनेश को धमकी दी कि अगर वह कहीं भी दिखाई दिया, तो उसे जान से मार डालेगा। दिनेश ने यह भी बताया कि आरोपी ने पहले भी उसे धमकाया था।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago