झुंझुनू

सूरजगढ विधायक ने नगर पालिका चेयरमैन को लगाई फटकार:बैठक की देरी से सूचना देने का लगाया आरोप, बोले- विकास कार्यों में हो रहा भेदभाव

झुंझुनूं के सूरजगढ़ कस्बे की नगर पालिका बोर्ड की सोमवार को साधारण सभा की बैठक हुई। विधायक श्रवण कुमार ने बैठक की सूचना देरी से देने पर नाराजगी जताते हुए चेयरमैन और ईओ को फटकार लगाई।

बैठक में शहर से अतिक्रमण हटाने, पालिका क्षेत्र में सीवरेज लाइन के लिए डीपीआर तैयार करवाने, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी के स्थाई निवास के लिए नगरपालिका फायर स्टेशन के पास भवन निर्माण के लिए 50 लाख के बजट पर प्रस्ताव, पालिका क्षेत्र के गुगाना जोहड़ में सार्वजनिक पार्क स्थापित मुद्दों पर तो सर्वसमिति बन गई।

लेकिन नगरपालिका कार्यालय सूरजगढ़ का अंबेडकर भवन के पास नए भवन निर्माण के लिए तीन करोड़ के एजेंडे पर वाइस चेयरमैन रामस्वरूप जांगिड़ और एक पार्षद ने विरोध जताया। 23 मतों से प्रस्ताव पारित कर दिया गया।

बैठक में विधायक श्रवण कुमार सहित पार्षद नरेंद्र शेखावत, आरिफ कुरैशी व अन्य ने बोर्ड बैठक में पारित किये गए मुद्दों पर इम्प्लीमेन्ट करने की भी मांग उठाई। विधायक श्रवण कुमार ने पालिका चेयरमैन पुष्पा पर विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप लगाए। बैठक में ईओ भरत हरितवाल, पार्षद कैलाश शर्मा, महावीर सैनी, गिन्नी गोयल, सुनीता शर्मा, सोनू शर्मा, हवासिंह यादव, अजय नायक, कृष्णा कंवर, नरेंद्र चेजारा, हरीश बोकोलिया, राजेंद्र सौकरिया सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago