चूरू

इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर व वेंकटेश्वर मंदिर को मिला ईट राइट वरशिप प्रमाण- पत्र

भारत सरकार के फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) द्वारा पीडीयू मेडिकल कॉलेज व गांधी विद्या मंदिर सरदारशहर को मिला ईट राइट कैम्पस प्रमाण पत्र, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने संस्थानों को प्रदान किए प्रमाण-पत्र

चूरू। भारत सरकार के फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) द्वारा जिले के सरदारशहर के इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर व सुजानगढ़ के वेंकटेश्वर मंदिर को ईट राइट वरशिप तथा पीडीयू मेडिकल कॉलेज, चूरू व गांधी विद्या मंदिर, सरदारशहर को ईट राइट कैम्पस प्रमाण- पत्र मिला है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में संस्थानों के प्रतिनिधियों को ईट राइट कैम्पस व ईट राइट वरशिप का प्रमाण- पत्र सौंपे।

इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद थारवान, निर्मल महर्षि व धर्मवीर मौजूद रहे सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्राण आयुक्तालय व खाद्य अनुभाग के तत्वावधान में ईट राइट कैम्पस व ईट राइट वरशिप के लिये भारत सरकार की ओर से अधिकृत एजेंसी के द्वारा इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर, सरदारशहर व वेंकटेश्वर मंदिर, सुजानगढ में ईट राइट वरशिप तथा पीडियू मेडिकल कॉलेज, चूरू व गांधी विद्या मंदिर, सरदारशहर में ईट राइट कैम्पस का दो बार निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी संस्थान फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्धारित मापदंडों पर सही पाए गए।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago