बाड़मेर

बाड़मेर पुलिस ने 20.81 क्विंटल डोडा पोस्त का किया निस्तारण:कार्रवाई के दौरान एक साल पहले ट्रक, इसूजी और स्कॉर्पियो गाड़ी की थी जब्त

बाड़मेर जिले की पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद करीब 1 करोड रुपए के डोडा पोस्त को जलाकर नष्ट कर निस्तारण किया गया। इस दौरान बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीणा एसपी जसाराम बोस सहित थानों के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

दरअसल, बाड़मेर पुलिस ने साल 2023 में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बलाऊ गांव से एक आइसर ट्रक, इसूजी और स्कार्पियो गाड़ी से 20 क्विंटल 81 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। पुलिस ने कोर्ट में डोडा पोस्त के निस्तारण के लिए परमिशन मांगी, जिस पर कोर्ट ने कमेटी बनाकर निस्तारण करने के आदेश दिए।

अवैध डोडा पोस्त निस्तारण प्रभारी अधिकारी जसाराम बोस ने बताया कोर्ट के आदेश के बाद आज बाड़मेर पुलिस फायरिंग रेंज में अवैध डोडा पोस्ट का एसपी नरेंद्र सिंह मीणा की मौजूदगी में लकड़ियों व ऑयल सहित जेसीबी मशीन की सहायता से अलग अलग गड्ढों में जलाकर नष्ट कर निस्तारण करने की कार्रवाई की गई है। नष्ट किए गए अवैध डोडा पोस्त की बाजार कीमत 1 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है।

डोडा पोस्त निस्तारण के दौरान सदर थानाधिकारी सत्यप्रकाश महिला थानाधिकारी भंवर सिंह जाखड़ सहित पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago