गुजरात

जयपुर में शराब के पैसों के लिए हत्या:सोते हुए बुजुर्ग से पैसे मांगा, नहीं देने पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी

जयपुर के श्याम नगर में हुई हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी धर्मसिंह महावार(30) से हुई पूछताछ में सामने आया कि उसने बुजुर्ग से शराब पीने के लिए पैसा मांगा था। इस पर बुजुर्ग ने उसे पैसा नहीं दिया। गाली गलौज कर उसे भगा दिया। इससे उसे गुस्सा आया और उसने पास में रखी हुई ईंट से बुजुर्ग के सिर पर चोट मारी। इसके बाद वह बुजुर्ग की जेब में रखे पैसे को लेकर शराब पीने चला गया था। सिर से अत्यधिक खून बहने से बुजुर्ग की मोत हो गई थी।

डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया- 20 अक्टूबर को 200 फीट चौराहा अजमेर रोड पर एक बुजुर्ग की हैड बॉडी मिली। इसे देख कर लग रहा था की उसकी किसी ने हत्या कर दी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सबूतों के आधार पर जांच करना शुरू किया। मृतक की पहचान रामनाथ बैरवा निवासी श्योपुर सवाई माधोपुर के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी का पता चला

मृतक के जीजा ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर 21 अक्टूबर को अज्ञात बदमाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत दर्ज होने के बाद एडिशनल डीसीपी ललित किशोर शर्मा की मॉनिटरिंग में एसीपी सोडाला योगेश चौधरी और श्याम नगर सीआई दलवीर सिंह की टीम बनाई गई। टीम ने इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज, आसपास फुटपाथ पर सोने वाले लोगों से गलनता से पूछताछ की। इस से जानकारी मिली की आरोपी धर्मसिंह महावार वारदात कर सकता है।

कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया

पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल किया। घटना को लेकर जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन में कॉन्स्टेबल राजीव कुमार, राजेश का बेहतर काम रहा। इन दोनों ने आसपास लगे हुए सीसीटीवी देख कर आरोपी की पहचान की थी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago