बाड़मेर

बाड़मेर में 10.7 किलो डोडा-पोस्त किया बरामद:ऑपरेशन भौकाल में कार्रवाई की, एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

बाड़मेर जिले की रीको और डीएसटी टीम ने ऑपरेशन भौकाल के तहत मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 किलो 710 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है।फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस के अनुसार जोधपुर रेंज आईजी की ओर से स्पेशल अभियान ऑपरेशन भौकाल चलाया जा रहा हे। इसी के तहत रीको थानाधिकारी देवाराम और डीएसटी प्रभारी विक्रमसिंह मय टीम ने गांव शिवकर में अवैध मादक की सूचना मिली थी।इस पर पुलिस की टीमों ने रामपुरा शिवकर में दबिश दी। गांव में माधाराम पुत्र हीराराम निवासी रामपुरा शिवकर को रुकवाकर तलाशी ली गई। तो उसके पास 10 किलो 710 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त मिला। इस पर पुलिस ने जब्त कर आरोपी को डिटेन किया। टीम रीको थाने ले गई।एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया-आरोपी के खिलाफ रीको थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तार उससे अवैध डोडा-पोस्त कहां से लेकर आया और क्या करने वाला था। इसको लेकर जांच पड़ताल जारी है।कार्रवाई में रीको थानाधिकारी देवाराम विश्नोई, हेड कॉन्स्टेबल केसराराम, कॉन्स्टेबल चोखाराम, हरजीराम, हरीश कुमार, ड्राइवर कॉन्स्टेबल कमल कुमार, महिला कॉन्स्टेबल केसू और डीएसटी टीम प्रभारी विक्रमदान चारण, एएसआई अमीन खान, कॉन्स्टेबल जामलसिंह, रमेश कुमार, गोपाल जाणी, कमांडो रमेश, उतम सिंह, ड्राइवर कॉन्स्टेबल स्वरूप सिंह शामिल हरे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago