हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने दुष्कर्म, छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर दबाव बनाकर पैसे ऐंठने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अफजल खान सुभाष कैम्प NTPC बदरपुर दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी महिला अनीता को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 30 के रहने वाले प्रवेन्द्र कुमार की शिकायत पर थाना सेक्टर 31 फरीदाबाद में अभियोग दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने प्रवेंद्र को हनी ट्रैप के मामले में फंसाकर 45 लाख रुपए हड़प लिये। आरोपी अफजल को पुलिस टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए रेड कर तुगलकाबाद मैट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से ठगी के रुपए से खरीदी गई मोटरसाइकिल करामद की है।
आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी अनीता कौर निवासी पंचशील कालोनी पार्ट-2 बसन्तपुर फरीदाबाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य संलिप्त आरोपी की तलाश जारी है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…