डूंगरपुर

बुजुर्ग की हत्या के आरोपी 3 महिलाएं गिरफ्तार:जमीन विवाद को लेकर किया था लाठी से हमला, इलाज के दौरान हुई थी मौत

डूंगरपुर की चितरी थाना पुलिस ने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर हत्या के क्रॉस केस में 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जमीन विवाद को लेकर 22 दिन पहले बड़गी गांव में बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या की थी।

चितरी थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि 23 सितंबर को एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की घटना हुई थी। बडगी निवासी संगीता पाटीदार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके पट्टेशुदा जमीन पर बडगी निवासी उनके पड़ोसी सिराग पाटीदार, वंशिका पाटीदार, गीता, प्रियंका और धापू पाटीदार निर्माण कार्य करवा रहे थे। जिस पर उसने और उसके ससुर मानजी पाटीदार (72) ने निर्माण कार्य करने के लिए मना किया और उन्हें रोकने की कोशिश की। जिस पर सिराग पाटीदार सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच संगीता के ससुर मानजी पाटीदार भी बीच बचाव के लिए आए। सिराग ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। जिस पर उनके सिर और शरीर पर गहरी चोट लगी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। सागवाड़ा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मानजी की मौत हो गई थी।

मामले में दूसरे पक्ष की ओर से क्रॉस केस दर्ज करवाया था। जिसमें मारपीट के आरोप लगाए। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए 3 महिलाओं को मारपीट और शांतिभंग में आरोपी माना। जिस पर पुलिस ने आरोपी संगीता पाटीदार, कमला पाटीदार और हस्मिता पाटीदार निवासी बड़गी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago