डूंगरपुर

मां ने डेढ़-साल की बेटी को कुएं में फेंककर मारा:खुद ने पेड़ से फंदा लगाकर किया सुसाइड; पति गुजरात में करता है नौकरी

डूंगरपुर में महिला ने डेढ़ साल की बेटी की कुएं में फेंककर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने पेड़ पर फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामला चौरासी थाना क्षेत्र के हड़मतिया गांव का बुधवार दोपहर 12 बजे का है।

मौके पर पहुंचे धंबोला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान ने बताया- भावना (30) पत्नी दिनेश अहारी की 2 बेटियां और एक बेटा है। भावना का पति दिनेश अहारी अहमदाबाद (गुजरात) में एक कंपनी में नौकरी करता है। घर पर भावना सास-ससुर और 3 बच्चों के साथ रहती थी।

बुधवार को भावना ने डेढ़ साल की बेटी दिव्यांशी को घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में फेंक दिया। कुएं में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। बेटी की हत्या के बाद भावना ने घर के पास पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया- घटना के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी भावना के पति दिनेश और उसके पीहर पक्ष को दी है।

इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कुआं घर से 150 मीटर दूर है और 60 फीट गहरा है। जिस पेड़ से महिला लटकी मिली, वह घर से 80 मीटर दूर है।

पति 25 दिन पहले ही गया था गुजरात पति दिनेश 25 दिन पहले ही घर से नौकरी के लिए गुजरात गया था। पत्नी भावना ओर डेढ़ साल की बेटी दिव्यांशी की मौत की खबर सुनकर सदमे में आ गया। वह गुजरात से घर लौटा तो दोनों के शव देखकर फूट-फूट कर रोने लगा।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago