churu रुपए के लेनदेन की बात को लेकर बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल को चूरू के गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया। जहां डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ के द्वारा उसका इलाज किया गया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस वार्ड में पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। घटना रतनगढ़ रोड पर स्थित गांव सातड़ा में मंगलवार देर शाम को हुई।
अस्पताल में घायल बुजुर्ग सातड़ा निवासी रतनलाल (60) ने बताया कि उसने गांव के ही गिरधारीलाल को 2 रुपए उधार दे रखे थे। मंगलवार देर शाम को जब उसने गिरधारीलाल से उधार दिये हुए रुपए मांगे तो उसने रतनलाल पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसी दौरान गिरधारीलाल की पत्नी भी वहां पहुंच गई। फिर दोनों ने उसके साथ मारपीट भी की।
फिलहाल घायल बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस भी मामले की पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…