चूरू

कलेक्टर ने वॉल पेंटिंग्स को सराहा:विजेताओं का किया सम्मान, नगद पुरस्कार सहित प्रमाण-पत्र व मेमेंटो किए भेंट

चूरू,जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने शहर के पीएचईडी ऑफिस के पास चित्रकारों द्वारा की जा रही पेंटिंग का अवलोकन कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि चित्रकारों द्वारा की जा रही चित्रकारी शहर को सुंदर व मोहक अंदाज दे रही हैं। चूरू नगरपरिषद द्वारा ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन सराहनीय है। इससे कलाकारों को भी हौसला मिलता है। इसके साथ ही शहर भी सुंदर होते हैं।

उन्होंने दीवारों पर उकेरे गए चित्रों को देखकर कहा कि यह मोहक चित्र निश्चित तौर पर गुजरने वाले यात्रियों को लुभाते हुए रोकेंगे। वहीं बाहर से आने वाले प्रवासियों को भी आकर्षित करेंगे। सुराणा ने कहा कि चूरू सहित अन्य नगर निकायों में भी ऐसे नवाचार किए जाकर सौन्दर्यकरण पर ध्यान दिया जाए।

उन्होंने नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह से कहा कि पुराने कलेक्ट्रेट की दीवारों पर भी टेराकोटा जैसा रंग-रोगन करवाया जाए। इसके साथ ही शहर में अधिकतम फुटफॉल वाले स्थानों पर भी चित्रकारी करवाई जाए।

इस मौके पर एडीपीआर कुमार अजय, प्रिंसिपल मुकुल भाटी सहित अनेक कलाकार मौजूद थे। इसके बाद टाउन हॉल में चूरू नगरपरिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार राशि, प्रमाण-पत्र व मेमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में सौरभ प्रजापत प्रथम, दीपक गुर्जर द्वितीय तथा कनिष्ठ वर्ग में प्रियंका व आदित्य विक्रम मोठसरा प्रथम, प्रीति प्रजापत व वंदना राठौड़ द्वितीय तथा विशाल वाल्मिकी व संदीप महावर तृतीय स्थान पर रहे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago