चुरू

डोडा पोस्त तस्करी के आरोपी को तीन साल का कारावास:50 हजार रुपए का लगाया जुर्माना, एडीजे कोर्ट ने सुनाया फैसला

चूरू के अपर जिला एवं सेशन कोर्ट ने डोडा पोस्त तस्करी के नौ साल पुराने मामले में एक आरोपी को तीन साल के कठोर कारावास व 50 हजार रूपए के जुर्माने से दंडित किया है। मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है। जिसके खिलाफ कार्रवाई पेंडिंग रखी गई है।

एडीजे कोर्ट के अपर लोक अभियोजक एडवोकेट राजेश कुमार माटोलिया ने बताया कि 20 सितम्बर 2015 को तत्कालीन रतननगर थानाधिकारी रामचंद्र पुलिस टीम के साथ एनएच 65 पर गश्त कर रहे थे। तभी रामसरा की ओर से एक बिना नंबरी बाइक आई। जिस पर दो लड़के बैठे थे। दोनों युवकों ने अपने बीच बाइक पर प्लास्टिक का कट्टा रख रखा था। जिसकी तलाशी के दौरान उसमें नौ किलो डोडा पोस्त रखा मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

पुलिस ने मामले में बाइक सवार पंजाब संगरूर निवासी हुकमचंद और जगशीर को गिरफ्तार किया था। मामले में हुकमचंद फरार चल रहा है। जबकि जगशीरको एडीजे कोर्ट ने बुधवार को दोषी मानते हुए तीन साल के कठोर कारावास और 50 हजार रूपए के जुर्माने की सजा सुनाई हैं। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 6 गवाह और 43 दस्तावेज पेश किये गये।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago