Top News

कांग्रेस बोली- संविधान ग्रंथ तो अंबेडकर भगवान:मोदी बोले- नेहरू ने उनके खिलाफ प्रचार किया, भारत रत्न नहीं दिया; अब कांग्रेस नाटक कर रही

अमित शाह की संसद में अंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने कहा कि शाह ने अंबेडकर का अपमान किया। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि अगर संविधान ग्रंथ है तो अंबेडकर भगवान हैं। कांग्रेस ने शाह के इस्तीफे की मांग की है।

इन बयानों के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जवाब दिया। मोदी ने X पर 6 पोस्ट किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब अंबेडकर पर नाटक कर रही है। पंडित नेहरू ने चुनाव में अंबेडकर के खिलाफ प्रचार किया था। उन्हें भारत रत्न देने से कांग्रेस ने इनकार किया। एससी-एसटी पर सबसे ज्यादा नरसंहार कांग्रेस के शासन काल में हुए हैं।”

अंबेडकर पर विवाद की वजह शाह का बयान

दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है। अम्बेडकर, अम्बेडकर… इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।

PM मोदी बोले- कांग्रेस ने अंबेडकर की विरासत मिटाने की गंदी चाल चली

मोदी ने कहा, “अगर कांग्रेस और उसके सड़े हुए इकोसिस्टम को लगता है कि वे झूठ बोलकर उनके ही कुकर्मों को छिपा सकते हैं तो वे गलतफहमी में हैं। भारत के लोगों ने बार-बार देखा है कि कैसे एक वंश के नेतृत्व वाली एक पार्टी ने डॉ. अंबेडकर की विरासत को मिटाने और एससी/एसटी समुदायों को अपमानित करने के लिए गंदी चाल चली है।

शाह ने अंबेडकर का अपमान करने और एससी/एसटी समुदायों की अनदेखी करने के कांग्रेस के काले इतिहास को उजागर किया। यही कारण है कि कांग्रेस अब नाटक कर रही है, लेकिन लोग सच्चाई जानते हैं।

कांग्रेस चाहे जितनी कोशिश कर ले, लेकिन वे इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि एससी/एसटी समुदायों के खिलाफ सबसे भयानक नरसंहार उनके शासन में हुए हैं।”

कांग्रेस के 5 बयान, शाह की टिप्पणी को अंबेडकर का अपमान बताया

  1. मल्लिकार्जुन खड़गे: भाजपा और RSS तिरंगे के खिलाफ थे। उनके पुरखों ने अशोक चक्र का विरोध किया। खड़गे ने कहा कि संघ परिवार के लोग पहले दिन से भारत के संविधान के बजाय मनुस्मृति को लागू करना चाहते थे। आंबेडकर ने ये नहीं होने दिया।
  2. जयराम रमेश: शाह को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। नफरत इतनी है कि उन्हें अंबेडकर के नाम से भी चिढ़ होती है। ये वही लोग हैं जिनके पूर्वज बाबा साहब के पुतले जलाते थे। डॉ. अंबेडकर भगवान के बराबर हैं और उनके द्वारा बनाया गया संविधान दुनियाभर के करोड़ों लोगों के लिए पवित्र ग्रंथ है।
  3. केसी वेणुगोपाल: डॉ. अंबेडकर के प्रति भाजपा की घृणा हमेशा से जगजाहिर थी। गृह मंत्री के बयानों से यह और भी पुख्ता हो गया है कि वे डॉ. अंबेडकर से कितनी नफरत करते हैं। मनुस्मृति के उपासकों के मन में अंबेडकर के प्रति हमेशा घृणा रहेगी, जिन्होंने जातिवादी RSS को खारिज कर दिया था।
  4. गौरव गोगई: मुझे लगता है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने अंबेडकर के बारे में बहुत अपमानजनक तरीके से बात की है। यह दर्शाता है कि शाह डॉ. अंबेडकर का सम्मान नहीं करते हैं।
  5. इमरान मसूद: कल अमित शाह ने आपत्तिजनक बयान दिया। मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि किसी की भक्ति को ठेस न पहुंचाएं। अंबेडकर ने देश के दबे-कुचले और वंचित वर्ग को अधिकार दिलाए। उन्होंने संविधान के रूप में हमें सुरक्षा कवच दिया।

भाजपा बोली- कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कांग्रेस ने कभी डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का सम्मान नहीं किया, उन्हें हमेशा नीचा दिखाने की कोशिश की। कल सदन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अंबेडकर और दलित समाज के प्रति जब अपनी बात रखी तो कांग्रेस के पेट में दर्द होना शुरू गया।

शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की सच्चाई अब देश जान रहा है तो कांग्रेस भयभीत हो रही है। चिंतित है कि उनकी बची-खुची जमीन भी छिनने जा रही है। कांग्रेस जवाब दे, राहुल जी, सोनिया जी और खड़गे जी जवाब दें, उन्होंने कब बाबा साहब और उनकी भावनाओं का सम्मान किया?

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

4 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

4 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

4 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

4 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

4 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

4 days ago