झुंझुनूं आबकारी पुलिस ने कंटेनर से भारी मात्रा में पंजाब निर्मित अवैध शराब पकड़ी है। शराब की अनुमानित कीमत 20 लाख रूपए है। तस्करों ने शराब को कंटेनर में अलग से बना रखे गुप्त केबिन में छुपा रखी थी। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में शराब को पंजाब से तस्करी कर गुजरात ले जाना बताया है। थानाधिकारी ताराचंद जाखड़ ने बताया कि मंगलवार देर रात को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है।
इस पर पुलिस टीम के साथ पुरा की ढाणी से आगे टोल के पास नाकाबंदी की और आने वाले कंटेनर की तलाशी शुरू की।
इस दौरान मुखबिर के बताए अनुसार चिड़ावा की तरफ से एक कंटेनर आता दिखा, जिसे रुकवाकर ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने कंटेनर खाली होना बताया।
चेक किया तो कंटेनर खाली था, लेकिन पुख्ता सूचना होने पर कंटेनर की चारों तरफ से तलाशी ली तो कंटेनर के अंदर गुप्त केबिन बनी हुई मिली। जिसे काटकर तलाशी ली तो अंदर शराब की अवैध पेटियां भरी मिली। कंटेनर से पंजाब निर्मित शराब के 240 कार्टन बरामद हुए, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए के करीब है।
पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर सुरेश पुत्र जगदीश, निवासी गोरखपुर,(हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…