जयपुर

जयपुर में ट्रॉले ने सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को कुचला, चारों की मौके पर ही मौत

जयपुर में सड़क किनारे खड़े चार लोगों को ट्रॉले ने कुचल दिया। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से पहले तीन लोगों ने घरवालों को फोन किया था, कहा था आज आने में देरी हो जाएगी। हादसा मुरलीपुरा इलाके में 200 फीट बाइपास पर हुई।

दुर्घटना थाना वेस्ट सीआई जयदेव सिंह ने बताया- सोमवार रात 11 बजे हादसा हुआ। हादसे में देव का हरवाड़ा चंदवाजी निवासी लालचंद बुनकर (55), जगदीश प्रसाद गुर्जर (45), शंकर लाल गुर्जर (48) की मौत हो गई। एक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है, वह मध्यप्रदेश का रहने वाला है।

चंदवाजी में आस-पास रहते थे तीन लोग सीआई जयदेव सिंह ने बताया- चारों मुरलीपुरा में ट्रकों में सामान लोडिंग और अनलोडिंग करते थे। सोमवार सुबह ही मुरलीपुरा में आए थे। यहां शाम को कुछ ट्रक और आ गए। इस कारण से उनको समय लग गया। लालचंद, जगदीश और शंकर ने हादसे से पहले घरवालों को फोन कर कहा था घर आने में लेट हो जाएंगे।

रात को 200 फीट बाइपास पर घर जाने के लिए खड़े थे। इस दौरान चौथा व्यक्ति भी साथ में खड़ा था। ट्रॉले ने चारों को कुचल दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के पास मिले मोबाइल और आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago