Sports

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट में बारिश के आसार:बेंगलुरु में मुकाबले के पांचों दिन बारिश की आशंका; भारत का ट्रेनिंग सेशन रद्द

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट की सीरीज के पहले मुकाबले में बारिश विलेन बन सकती है। मंगलवार को बेंगलुरु में बारिश के कारण टीम इंडिया का ट्रेनिंग सेशन रद्द कर दिया गया। मौसम की वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार, बेंगलुरु में बुधवार 16 अक्टूबर से अगले 5 दिन बारिश का अनुमान है। इनमें से चार दिन बारिश की आशंका 40% या इससे ज्यादा है।

सबसे अच्छे ड्रेनेज सिस्टम में से एक बेंगलुरु बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम दुनिया के सबसे अच्छे ड्रेनेज सिस्टम में शामिल है। यहां सब-एयर ड्रेनेज सिस्टम लगा है, जो आम तौर पर गोल्फ कोर्स में लगा होता है। बारिश रुकने के बाद रिमोट कंट्रोल सिस्टम से पानी को ग्राउंड से बाहर कर दिया जाता है।

10 हजार लीटर से भी ज्यादा पानी कुछ ही मिनट के अंदर ग्राउंड से बाहर हो जाता है। बारिश आने पर यहां पिच और बॉलिंग एरिया समेत पूरे ग्राउंड को कवर्स से ढका जाता है।

टीम इंडिया ने एक दिन पहले प्रैक्टिस की टीम इंडिया ने सोमवार 14 अक्टूबर को प्री-मैच प्रैक्टिस की थी। यहां विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पंत और केएल राहुल सहित कई खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहाते नजर आए। कोहली ने नेट्स बॉलर्स को टिप्स भी दी। उन्होंने एक फैन को अपने ऑटोग्राफ वाला बैट गिफ्ट किया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago