जयपुर ग्रामीण

जयपुर एयरपोर्ट पर आतंकवादी हमले की मॉकड्रिल:3 आतंकियों ने किया हमला, सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल एक पर बुधवार को 3 आतंकवादियों ने हमला कर दिया। जिनमें से दो आतंकवादी डिपार्चर एरिया में यात्रियों के बीच पहुंच गए। जबकि एक आतंकवादी ने कार्गो स्टेशन पर एयरपोर्ट स्टाफ को बंदी बना लिया है। जैसे ही इसकी जानकारी एयरपोर्ट स्टाफ को मिली तो कुछ ही देर में सीआईएसएफ के जवान, बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस के साथ एयरपोर्ट सिक्योरिटी की टीम मौके पर पहुंचकर आतंकवादियों से यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ को छुड़ाने की कोशिश में जुट गई।

दरअसल, मॉकड्रिल के दौरान बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर 11 बजे 3 आतंकवादियों के हमले का सीन क्रिएट किया गया। इस दौरान दो आतंकवादी टर्मिनल एक बिल्डिंग में घुस गए। वहीं, एक आतंकवादी ने कार्गो एरिया में पहुंचकर वहां मौजूद स्टाफ को बंदी बना लिया, जिसे कुछ ही देर में सीआईएसएफ के जवानों ने मार गिराया। इसके इसके बाद सीआईएसएफ की टीम ने टर्मिनल 1 में छुपे दो आतंकवादियों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान शुरू किया। कुछ ही देर में एक और आतंकवादी को क्रॉस फायर के दौरान टर्मिनल एक में मार गिराया गया। जबकि एक आतंकवादी को पकड़ लिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने एयरपोर्ट को घेर लिया। वहीं, कुछ ही देर में सीआईएसएफ के डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही पुलिस और एम्बुलेंस की टीम भी मौके पर तैनात की गई। ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटा जा सके। दरअसल, यह सब आतंकी हमले को लेकर मॉकड्रिल के तहत किया गया था। जो दिन में करीब 12.35 बजे पूरी हुई।

हर साल 3 मॉकड्रिल

देशभर के सभी एयरपोर्ट पर साल में तीन मॉकड्रिल करना अनिवार्य होता है। इनमें एंटी हाईजैकिंग, एंटीबम और एंटी टेररिस्ट मॉकड्रिल शामिल होती है। इसी के तहत जयपुर एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल को अंजाम दिया गया था। बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल एक फिलहाल आम यात्रियों के लिए शुरू नहीं किया गया है। हालांकि हज यात्रियों के लिए और कार्गो सर्विस के लिए फिलहाल टर्मिनल एक शुरू है। वहीं दिसंबर में होने वाले राइजिंग राजस्थान समिट में भी टर्मिनल एक पर ही यात्रियों का आवागमन होगा।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago