राजस्थान

राजस्थान में अगले चार दिन गिरेगा पारा, ठंड बढ़ेगी:शेखावाटी में 15 डिग्री तक पहुंचा रात का तापमान, बाड़मेर-जोधपुर में दिन में गर्मी

राजस्थान के शेखावाटी में गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है। सीकर, झुंझुनूं और चूरू के एरिया में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 2-3 दिन प्रदेश में मौसम साफ रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। वहीं, उदयपुर, जोधपुर, कोटा संभाग के जिले में मंगलवार को दिन का टेम्प्रेचर 2 डिग्री तक बढ़ गया।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा गर्मी कल गंगानगर में रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर दर्ज हुआ।

सुबह से यहां आसमान साफ रहने से धूप तेज रही, लेकिन शाम होने के साथ ही यहां ठंडक बढ़ने लगी। बाड़मेर में भी कल तापमान 2 डिग्री बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 36.6, बीकानेर में 37.8, जैसलमेर में 37.6, जालोर में 37.2 और चूरू-हनुमानगढ़ में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

भले ही शहरों में दिन में गर्मी तेज हो, लेकिन शेखावाटी में अब गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी। कल सीकर में रात का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो हिल स्टेशन माउंट आबू से भी 2.5 डिग्री सेल्सियस कम था।

यहां रात में ठंडक बढ़ने के साथ लोगों ने घरों में पंखे बंद करके हल्के गर्म कपड़ों का उपयोग करने लगे हैं। पिलानी में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 18.5, चूरू में 17.8, हनुमानगढ़ में 17.2, सीकर के पास फतेहपुर में 14.8 और अजमेर में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अब आगे क्या?

जयपुर मौसम केन्द्र ने 19 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने और धूप निकलने के साथ कुछ जगहों पर तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। दिन में गर्मी जबकि रात में हल्की ठंडक हो सकती है।

कुछ जगहों पर जहां रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस या उससे भी ऊपर है वहां पारा नीचे आने की संभावना जताई है। इससे इन शहरों में रात में हल्की गुलाबी सर्दी शुरू होने की संभावना है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago