जयपुर

जयपुर में सरस-कृष्णा ब्रांड का सैकड़ों लीटर नकली घी जब्त:ओरिजनल से 100 रुपए सस्ते में बेच रहे थे, फैक्ट्री पर छापेमारी

त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही मिलावटी फूड की धरपकड़ तेज हो गई है। जयपुर में एक बार फिर सरस और कृष्णा ब्रांड के नकली घी को जब्त किया गया है। पुलिस ने नकली घी की फैक्ट्री में छापा मारकर दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। आरोपी फैक्ट्री मालिक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

जानकारी के अनुसार नकली घी जयपुर शहर के ही अलग-अलग इलाकों में बेचा जा रहा था। अधिक से अधिक खपत के लिए ओरिजिनल ब्रांड की कीमत से करीब 100 रुपए प्रति लीटर सस्ता घी बेचा जा रहा था। जयपुर में बीते करीब 5 महीने में अलग-अलग कार्रवाई में हजारों लीटर सरस का नकली घी पकड़ा गया है।

1 हजार लीटर से ज्यादा नकली घी बरामद

मुहाना थाना सर्किल इंस्पेक्टर (CI) मदन लाल ने बताया कि केश्यावाला में नकली घी की फैक्ट्री पर बुधवार सुबह 8 बजे छापेमारी की। यहां से करीब 1 हजार लीटर नकली घी बरामद किया गया है। फैक्ट्री में नकली घी की पैकिंग करते हुए इकरार पुत्र वहीद खान (22) निवासी आगरा और समीर पुत्र शहाबुद्दीन (20) निवासी इटावा (यूपी) को पकड़ा है।

सीआई ने बताया कि कार्रवाई के बाद फैक्ट्री मालिक मनीष गुप्ता से बात करने की को​शिश की थी, लेकिन कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया। फैक्ट्री में सरस और कृष्णा ब्रांड के बड़ी संख्या में स्टीकर, रैपर और टीन भी मिले हैं।

छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी डिब्बों में घी भर रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

स्थानीय लोगों का दावा- 1 साल से फैक्ट्री चल रही थी, विभाग को भी बताया

स्थानीय लोगों के अनुसार 1 साल से ये फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री को लेकर कई बार फूड डिपार्टमेंट को भी सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आरोपियों ने बताया कि फैक्ट्री से घी की पैकिंग कर इसे शहर की अलग-अलग दुकानों पर 100 रुपए कम दाम में 400 से 450 रुपए में बेच रहे थे।

जिन दुकानों पर ये नकली घी सप्लाई किया जा रहा था, उन दुकानों की डिटेल खंगाली जा रही है। इनकी जानकारी मिलने के बाद दुकानों को चिह्नित कर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 days ago