Sports

पारस म्हाम्ब्रे मुंबई इंडियंस से जुड़े:पहले भी MI के कोचिंग स्टॉफ का हिस्सा रह चुके, मलिंगा के साथ काम करेंगे

पूर्व भारतीय बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियन (MI) के साथ जुड़ गए हैं। वे साल 2008 में भी MI के कोचिंग स्टॉफ का हिस्सा रह चुके हैं। म्हाम्ब्रे हेड कोच महेला जयवर्धने के नेतृत्व में मौजूदा बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे। वे इस साल के अंत में होने जा रहे मेगा ऑक्शन में भी मौजूद रहेंगे।

फ्रेंचाइजी ने बुधवार को अनाउंसमेंट किया। पारस इसी साल 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के बॉलिंग कोच थे।

राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौर राजस्थान के कोच

पिछले महीने राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौर राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने 20 सितंबर को दोनों भारतीय कोच को अपने साथ जोड़ने का ऐलान किया था। द्रविड़ और राठौर की कोचिंग में भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।पारस खिलाड़ी से ज्यादा बतौर कोच सफल हुए
पारस म्हाम्ब्रे ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 3 वनडे खेले हैं। उनका फर्स्ट क्लास करियर शानदार रहा, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर उन्हें ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। पारस के बारे में कहा जाता है कि वे एक खिलाड़ी से ज्यादा प्रतिभाशाली कोच हैं।

महेला जयवर्धने MI के हेड कोच बने दो दिन पहली ही मुंबई इंडियंस (MI) ने महेला जयवर्धने को IPL 2025 के लिए अपना हेड कोच बनाया है। वे मार्क बाउचर की जगह लेंगे, जो 2022 और 2023 में टीम के हेड कोच थे।

इससे पहले जयवर्धने 2017 से 2022 तक लगातार पांच साल तक टीम के हेड कोच थे। हालांकि 2022 में MI के दूसरे लीगों में ग्लोबल विस्तार के कारण उन्हें फ्रेंचाइजी का ग्लोबल हेड बनाया गया था, लेकिन अभी उन्हें फिर से वापस लाया गया है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago