राजस्थान

बोर्ड के भर्ती कैलेंडर से 2 बड़ी एग्जाम गायब:सीईटी 12वीं की भी केवल एक परीक्षा ही शामिल, बेरोजगार युवा बोले- ये शेड्यूल केवल दिखावा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से पहली बार नए प्रयोग के साथ जारी किए गए कैलेंडर पर अभ्यर्थियों ने सवाल खड़े किए हैं। उनका दावा है कि इस कैलेंडर में सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) की नाममात्र की भर्तियां शामिल की गई हैं, जबकि बड़ी भर्तियों में अध्यापक और कंप्यूटर अनुदेशक भर्तियों की तारीख ही घोषित नहीं की गई।

बोर्ड ने पहली बार एक साथ 68 भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है, जिसमें परीक्षा व परिणाम की तारीख एक साथ जारी की गई। लेकिन कई प्रमुख भर्तियां इसमें शामिल नहीं होने से बेरोजगारों ने कैलेंडर को केवल दिखावा बताया है। पिछली महीने आयोजित की गई सीईटी स्नातक में शामिल 11 भर्तियों में से महज 4 भर्तियां शामिल की गई हैं।

वहीं 22 से 24 अक्टूबर तक होने वाली सीईटी सीनियर सेकंडरी की 12 में से महज 1 भर्ती की तारीख घोषित की गई है। इसको लेकर युवाओं ने आक्रोश जताया है और बोर्ड से मांग की है कि सभी भर्तियों की तारीख घोषित की जाए।

उधर, इस कैलेंडर में 18 से 21 सितंबर 2025 तक 4 दिन और 22 से 23 नवंबर तक 2 दिन रिजर्व डे रखा गया है। बोर्ड का कहना है कि सितंबर के रिजर्व-डे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती और नवंबर के रिजर्व-डे में ड्राइवर भर्ती परीक्षा का आयोजन हो सकता है।

सीईटी 12वींं में केवल एलडीसी भर्ती को किया शामिल बोर्ड ने सीईटी स्नातक का आयोजन पिछले महीने 27-28 सितंबर को किया था। इसमें 11 भर्तियां शामिल हैं, लेकिन केवल 4 भर्तियां पटवारी भर्ती 10 से 11 मई 2025 को, वीडीओ भर्ती 11 से 12 जुलाई 2025 को, प्लाटून कमांडर भर्ती 11 से 12 अगस्त 2025 को और महिला पर्यवेक्षक भर्ती 8 मार्च 2026 को ही शामिल किया गया है। इसी तरह से 22 से 24 अक्टूबर तक होने वाली सीईटी सीनियर सेकंडरी में शामिल 12 में से महज 1 भर्ती एलडीसी को शामिल किया गया है। इसकी परीक्षा 9 से 10 मई 2026 तक होगी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago