Top News

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आते ही रोहित बोले- चलाओ तलवार:टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना गलत फैसला; पंत के घुटने में थोड़ी सूजन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जैसे ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए मजाकिया अंदाज में मीडिया से बोले- चलाओ तलवार। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत 46 रन पर ऑलआउट हो गया। रोहित ने मैच के बाद कहा- टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला गलत था। मैं इससे निराश हूं। इसी के मद्देनजर रोहित ने चलाओ तलवार जैसा मजाक किया।

रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, आप देखते हैं, कोशिश करते हैं और फैसला करते हैं। कई बार आप सही फैसला करते हैं, कई बार आप ऐसा नहीं करते हैं और इस बार मैंने गलत फैसला कर लिया था। मैं खुद से निराश हूं क्‍योंकि बैटिंग करना मेरा फैसला था, लेकिन देखिए एक टीम के तौर पर मुझे लगता है यही चुनौतियां हैं।’

दूसरे टेस्ट का पहला दिन बारिश की वजह से रद्द हो गया था। दूसरे दिन भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। रोहित ने तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों को खिलाया। भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 46 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए।

पिच का गलत आकलन किया रोहित ने कहा- मुझसे पिच को समझने में भी गलती हुई। तीन स्पिनर्स को प्लेइंग-11 में शामिल करने का कारण पिच थी जिसे मैं सही से समझ नहीं पाया। उन्होंने कहा, ‘हमें लगा कि पिच पर ज्यादा घास नहीं है। हमने सोचा कि मैच के पहले सेशन में यहां जो होना होगा, हो जाएगा। इसके बाद जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच पर टर्न मिलने लगेगा। जब भी हम भारत में खेलते हैं, तो पहला सेशन हमेशा ही मुश्किल होता है। इसके बाद विकेट नॉर्मल हो जाती है और यहां स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है।

इसलिए लगा कुलदीप को शामिल करना होगा क्‍योंकि वे फ्लैट विकेट पर गेंदबाजी करते हैं और विकेट लेते हैं, तो हमने उम्‍मीद की थी पिच थोड़ी फ्लैट होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमने पूरी तरह से पिच का गलत आकलन किया।’

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 days ago