Bollywood

फौजी 2 बनाने की तैयारी में थे शाहरुख खान:पुलकित सम्राट निभाते एक्टर के बेटे का रोल, शूटिंग के बावजूद ऑन एयर नहीं हुआ शो

15 अक्टूबर को फिल्ममेकर संदीप सिंह ने दूरदर्शन के साथ मिलकर फौजी 2 का अनाउंसमेंट किया था। इस बार शो में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन, गौहर खान के अलावा 12 नए चेहरे नजर आएंगे। इसी बीच एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2009 में शाहरुख खान ने अपने बैनर तले पुलकित सम्राट और रूपल त्यागी के साथ फौजी 2 बनाना शुरू किया था। हालांकि, यह शो कभी ऑन एयर नहीं हुआ।

इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान पुलकित सम्राट ने कहा, ‘शाहरुख खान से मिलना काफी खास था। जरा सोचिए मैं उनके नक्शेकदम पर चलते हुए दिल्ली से मुंबई आया। फिर मुझे उनके बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के शो फौजी 2 में काम करने का मौका मिला। इसमें मैंने शाहरुख खान के बेटे का किरदार निभाया। मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। बस दुख इस बात का है ये शो कभी ऑन एयर नहीं हो पाया।’

पुलकित सम्राट ने कहा, ‘शाहरुख खान एक बहुत ही हंबल पर्सन हैं। उन्होंने शूटिंग के दौरान काफी कुछ सिखाया। उन्होंने बताया कि कैसे सेट पर काम किया जाता है। एक्टर कैसे सेट की हर जगह को यूज करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने मुझे अपने काम के कुछ राज भी बताए।’

रूपल त्यागी ने भी शाहरुख खान से मिलने का किस्सा शेयर किया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘शाहरुख खान के फौजी 2 में लीड रोल मिला था। वह हमेशा सेट पर लोगों को मोटिवेट करते थे। सबके रोल के बारे में जानते थे। उन्होंने सभी के माथे पर प्यार करते हुए कहा था कि मैं उम्मीद करता हूं कि फौजी 1 ने जो मेरे लिए किया, वही फौजी 2 आप लोगों के लिए भी करे।

शाहरुख खान ने फौजी से किया था डेब्यू बता दें, साल 1989 में फौजी सीरियल आया था, जिसमें शाहरुख खान ने अभिमन्यू राय नामक जूनियर फौजी का किरदार निभाया था। इस सीरियल की वजह से वो घर-घर में फौजी बनकर फेमस हो गए थे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago