चूरू

धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जोड़ें: मीणा:भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर शुक्रवार दोपहर जैन गेस्ट हाउस में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने कहा कि भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान सर्व व्यापक और सर्वस्पर्शी होगा, क्योंकि इस अभियान के माध्यम से भाजपा उन सभी लोगों को स्पर्श करने का प्रयास करेगी। जिन लोगों का भाजपा की रीति नीति में विश्वास है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इस पार्टी का यह कार्यक्रम केवल मात्र औपचारिक नहीं होता है, बल्कि वास्तविक धरातल पर होता है। हम ऐसे लोगों को जोड़ना चाहते हैं, जो समाज व राष्ट्र के लिए कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान केवल मात्र संख्या बढ़ाने का नहीं बल्कि धरातल पर काम करने वाला कार्यकर्ता जोड़ने का है। प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला ने कहा कि अभियान की शुरूआत से लेकर अब तक जितना कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वह हम सब कार्यकर्ताओं के लिए प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि आज देश पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकसित देश बनने की और अग्रसर हो रहा है।

कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, सुजानगढ़ विधानसभा प्रत्याशी संतोष मेघवाल, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, राष्ट्रीय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत, उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, प्रधान दीपचन्द राहड़, चन्द्राराम गुरी व शायर सिंह आदि मौजूद थे। इससे पहले कार्यशाला का शुभारंभ भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago