बीकानेर

शिवांगी जोशी को डेट कर रहे हैं कुशाल टंडन!:बोले- एक रिश्ते में हूं, धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा हूं; ‘बरसातें’ में साथ काम किया था

टीवी के फेमस स्टार्स कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद एक्टर ने की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अभी शादी नहीं करना चाहते हैं। लेकिन एक रिश्ते में हैं, जिसे धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि, शिवांगी ने कुशाल के साथ डेटिंग की खबरों पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

ई टाइम्स टीवी से बातचीत में, कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी के साथ अपने रिश्ते और शादी के बारे में बात की। कुशाल ने कहा, ‘मैं अभी शादी नहीं करना चाहता हूं। लेकिन हां, मैं एक रिश्ते में जरूर हूं। इसे हम धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। मेरी मां मुझे जल्दी शादी करते हुए देखना चाहती हैं। अगर उन्हें मौका मिले, तो वो आज ही मेरी शादी करवा देंगी।’

कुशाल टंडन ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे मेरी लेडी लव मिल गई है। अब मेरे पेरेंट्स को मेरे लिए कोई लाइफ पार्टनर तलाश करने की जरूरत नहीं है और अगर बात शादी की है तो कभी भी कुछ भी हो सकता है।’

बरसातें- मौसम प्यार का में कुशाल-शिवांगी आए थे नजर कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी टीवी सीरियल ‘बरसातें- मौसम प्यार का’ में नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान उनकी दोस्ती गहरी हो गई और फिर वे एक-दूसरे को डेट करने लगे।

गौहर खान के साथ रिश्ते में थे कुशाल कुशाल टंडन इससे पहले गौहर खान को भी डेट कर चुके हैं। दोनों को बिग बॉस 7 में भी देखा गया था। हालांकि, एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago